गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो का फुसरो में भव्य स्वागत

0
Untitled

गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो का फुसरो में भव्य स्वागत

बेरमो: प्रत्याशी घोषित होने बाद पहली बार गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के करगली गेट शहीद निर्मल महतो भवन में पहुंचे मथुरा प्रसाद महतो यहां झामुमो फुसरो नगर कमिटी के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर और अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया। उनके आगमन से पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। महतो ने कहा की इस बार अगर हमे जनता का साथ मिला तो मोदी को तानाशाही सरकार को उखड़ फेकने में हम सफल होंगे जो की यहां की जनता को जीत होगी।आगे कहा की हमे लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए न की उसी तानाशाह के साथ मिल जाना चाहिए। अगर हम तानाशाह के साथ मिल गए होते तो सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल के सलाखों के पीछे नहीं होते।पर हमने तानाशाह को उखड़ फेकने का प्राण लिया है और तानाशाह के खिलाफ जंग जारी रखी है और जब तक हम जीत नहीं जाते यह जंग जारी रहेगी। आशा ही नही विश्वास भी है की इस तानाशाह को हम उखड़ फेकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed