किसानों का सब्जियां बेकार नहीं जाएगी,- मोहम्मद इमरान

0
41cc478f-f7bf-46dc-8dc0-eeb752455b5e

किसानों का सब्जियां बेकार नहीं जाएगी, मोहम्मद इमरान

पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड क्षेत्र पंचायत रबदा मे FPO के माध्यम से सतबरवा प्रखण्ड में 100 महिला किसानों को सोलर ड्रायर मशीन में सब्जी सुखा कर बेचने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ,
इस मशीन में सब्जियों को सौर ऊर्जा के मदद से सुखा कर तथा उसका पैकिंग कर बेच कर FPO से जुड़ी सदस्य अच्छी आमदनी कर सकती है सतबरवा ब्लॉक में सब्जी का उत्पाद ज्यादा मात्रा में किया जाता है तथा सब्जी का अच्छी कीमत नहीं मिल पाता और किसानों को भारी नुकसान होता है ।
अब महिला किसानों को निराश नहीं होना है FPO के द्वारा सोलर ड्रायर मशीन पिपरा कला में लगाया गया है किसानों से सब्जियां खरीद कर उनको ड्राई किया जाएगा, वहीं पर मोहम्मद इमरान सतबरा प्रखंड के एफपीओ ने सिटी न्यूज़ को बताया “हमने ग्रामीण महिलाओं को सहजन, बथुआ, धनिया, पुदीना, पालक, करीपत्ता आदि को सौर ऊर्जा की मदद से ड्रायर में सुखाकर सुरक्षित रूप से पैक करना सिखाया, जिससे वह बेमौसम में इन पत्तियों को गर्म पानी में डालकर फिर हरे रूप में लाकर उपयोग कर सकती हैं या इनका पाउडर बनाकर रोटी, पराठा, पूरी, दालबड़ी, दाल, सब्जी, रायता आदि को पौष्टिक व स्वादिष्ट बना सकती हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *