पपीते और सहजन की खेती को लेकर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड केआज धावाडीह, सतबरवा, बुड्ढीबिर तथा सुल्तावा FPC सहित चारो FPC के लिए पपीते और सहजन की खेती के ऊपर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हर FPC से 20-20 किसानों को शामिल किया गया और बताया गया की किस तरह से किसान इसकी खेती के द्वारा अपनी अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैँ। यह प्रशिक्षण समुन्नति के तरफ से सेमिना एग्रो के द्वारा किसानों को प्रशिक्षण दी गयी। खासकर के महिलाओं को प्रशिक्षण में अधिक से अधिक देखा गया और उन्हें विशेष कर पपीता और साजन की खेती करने पर जोर दिया गया उन सभी जो हाथ खड़ा करते हुए कहा कि निश्चित तौर से हम इसको अपने खेती में प्राथमिकता के रूप में लेंगे और अपने आय को बढ़ाने का प्रयास करेंगे और बाजार व्यवसाय को भी हम आकर्षित करते हुए अपने जीवन पर का साधन का मजबूती से निर्वहन करेंगे, जिसमें सेमिना एग्रो से विकास सर तथा समुन्नति से अपराजिता ,चारो FPC से CEOs, लेखापाल तथा किसान उपस्थित रहें।
