क्राइम ब्रांच का एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) कर रहा था ड्रग्स तस्करी,

0
Untitled

क्राइम ब्रांच का एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) कर रहा था ड्रग्स तस्करी,

 

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में नकली दवा और ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कई दिनों से जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं, लेकिन नशे से जुड़ा एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने दिल्ली पुलिस को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है। क्राइम ब्रांच का एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) ही ड्रग्स तस्करी का गिरोह चला रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो जनवरी को दक्षिण-पूर्वी जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल ने डी-16, सिद्धार्थ नगर, सनलाइट कॉलानी से नाबालिग सहित दो लोगों को पकड़ा था। उनके पास 12.582 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड मांगी।अनुमति मिलने पर उसने बताया कि पुलिस ने जो सामान बरामद किया है, वह उसका नहीं है। बरामद सामान सनलाइट कॉलोनी में मौजूद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के कार्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार का है। बरामद सामान से अलग फ्लैट पर चार कट्टे, एक ट्रॉली बैग, 3 जीप बैग और रखे हैं। फ्लैट पर लोग उनके छोटे-छोटे पैकेट बनाते हैं और फिर उसे दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भेजा जाता है। इस पूरे गिरोह को नरेश कुमार चलाता है। उसके पास ड्रग्स सप्लाई करने वाले और ड्रग्स लेने वाले सभी के नंबर हैं। आरोपी की बात सुनकर कोर्ट ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *