हेरहंज में भुईयां समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न।
हेरहंज में भुईयां समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न।
हेरहंज(लातेहार)हेरहंज प्रखण्ड अंतर्गत इनातू में अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिती के हेरहंज प्रखण्ड अध्यक्ष प्रेम भुईयां की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भुईयां समाज के लातेहार जिला अध्यक्ष राजेन्द्र भुईयां विशिष्ट अतिथि के रूप में लातेहार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी तुलसी राम मौजूद थे।मंच संचालन विजय भुईयां ने की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेंद्र भुईयां ने कहा कि आज समय आ गया है।भुईयां समाज को एक होने का जरूरत है ताकि समाज की अहमियत लोग पहचान सकें। वही तुलसी राम ने कहा कि भुईयां समाज शिक्षा से लेकर राजनीतिक क्षेत्र में काफी पिछड़ा है जिसे एक जुट होकर आगे बढ़ना है और राजनीतिक में हक और अधिकार मंगना है वही सब ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर रंगों के महापर्व होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।इस दौरान भुईयां समाज के बारियातु प्रखण्ड अध्यक्ष विजय भुईयां,नारायण भुईयां,महेंद्र भुईयां,शंकर भुईयां,सुकु भुईयां, प्रसाद भुईयां,सनोज भुईयां,सुरेन्द्र भुईयां,ललन भुईयां,रामध्यन भुईयां,बलराम भुईयां,कविता देवी,सोनिया देवी,प्रमिला देवी,अकली देवी,राजमणी देवी,पारो देवी,सहित भुईयां समाज के महिला एंम पुरुष मौजूद थे।
