समाजिक कार्यकर्ता बिनोद ने बीएसपी का थामा दामन, लड़ सकते हैं चतरा लोकसभा से चुनाव

0
1e0a1020-e35f-47ef-a207-15101c227757

समाजिक कार्यकर्ता बिनोद ने बीएसपी का थामा दामन, लड़ सकते हैं चतरा लोकसभा से चुनाव

पलामू जिले के नीलाम्बर पिताम्बर पुर प्रखंड के पुराने ब्लॉक परिसर में मंगलवार को आयोजित बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में सदस्य्ता ग्रहण समारोह कार्यक्रम किया गया | जिसकी अध्यक्षता अजय कुमार भारती व संचालन युगल किशोर राम ने किया।
इस कार्यक्रम में समाजिक कार्यकर्ता बिनोद कुमार अपने सैंकड़ों समर्थको के साथ बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा | इसके पूर्व डॉ भीम रावअम्बेडकर, मान्यवर कांशी राम, के साथ पांकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी स्व. गणेश महतो के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।
कार्यक्रम में गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा जिला के जिलाध्यक्ष ने बिनोद कुमार को फूल माला और बहुजन समाज पार्टी का पटा देकर बहुजन समाज पार्टी का सदस्य्ता ग्रहण कराया गया।
बिनोद कुमार लगातार अपने क्षेत्र में अकाल,रोजगार, समाज में शोषण को लेकर लड़ाई लड़ने का काम करते है।

मौके पर लातेहार जिला अध्यक्ष हरदयाल सिंह खरवार, चतरा लोकसभा प्रभारी चंद्रशेखर दास वीरेंद्र साहू पलामू जिला अध्यक्ष अजय भारती चतरा जिला अध्यक्ष विनोद राज गढ़वा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार रवि चतरा लोकसभा पूर्व प्रत्याशी हाजी जैनुल आवेदिन पाकी विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव कुमार रवि नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड अध्यक्ष सरजू राम अध्यक्ष मनोज राम, ज्ञानचंद कश्यप,अमित कुमार सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed