पुलिस ने तीन अलग अलग जगहों से 7 किलो गीला और सूखा अफीम के साथ 06 ग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद

0
daacf38b-7dd4-496d-931d-bb181d244539

पुलिस ने तीन अलग अलग जगहों से 7 किलो गीला और सूखा अफीम के साथ 06 ग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद

01 किलो सूखा अफीम के खेप ले जाते एक तस्कर मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार, जेल

एसडीपीओ और लावालौंग, सिमरिया थाना प्रभारी की मुस्तैदी से एक साथ भारी मात्रा में मौत की खुराक बरामद

सिमरिया : सिमरिया और लावालौंग पुलिस ने संयुक्त रूप से तीन अलग अलग स्थानों से 6 किलो गिला 1 किलो सूखा और 06 ग्राम ब्राऊन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया गया। जहाँ तस्कर दिवाली गंझू को जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया गया। मामले को लेकर एसडीपीओ अजय कुमार केशरी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि चतरा अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि सिमरिया के बजराही और लावालौंग के बेहराबाद और करमा पुल के पास कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अफीम की खरीद बिक्री की जाने वाली है। जिसकी सत्यापन के लिए मेरे नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठित की गई। इसी क्रम में बजराही मोड़ से एक व्यक्ति दिवाली गंझू को 01 किलो 6 सौ ग्राम गीला अफीम एवं 06 ग्राम ब्रॉउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं लावालौंग थाना क्षेत्र के बेहराबाद से लावालौंग पुलिस की टीम ने राजेश गंझू के घर से 4 किलो 50 ग्राम गीला अफीम एवं करमा गांव के पुल के पास से मोटरसाइकिल नम्बर JH13E4504 के डिक्की से 1 किलो ग्राम सूखा अफीम सहित जब्त किया गया। जबकि एक तस्कर भागने में सफल रहा। जिसे लेकर लावालौंग कांड संख्या 13/24 धारा 18/27/29 एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।इधर अफीम को लेकर एसडीपीओ और सिमरिया थाना प्रभारी चन्दन कुमार एवं लावालौंग प्रभारी रूपेश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि अफीम जीवन के लिए मौत मौत जैसा पदार्थ है ।इसे बेचना या खरीदना कानूनन जुर्म है इसे ग्रामीण बचे। अन्यथा एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल के सलाखों में भेजा जाएगा। एनडीपीएस एक्ट के तहत कितने लोग उम्र कैद की सजा हो चुकी है। इससे बचे और अपने घर परिवार को बचाए। छापेमारी टीम में एसडीपीओ अजय केशरी समेत इंस्पेक्टर उमेश राम, थाना प्रभारी रूपेश कुमार लावालौंग, चंदन कुमार प्रभारी सिमरिया , नन्दलाल कुमार के अलावे सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *