बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह ने बेरमो वासियों को आचार संहिता पालन करने का दिया निर्देश

0
Untitled

बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह ने बेरमो वासियों को आचार संहिता पालन करने का दिया निर्देश

गाइडलाइन का उलंघन करने पर होगी कार्रवाई: अंचल अधिकारी

बेरमो के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह ने आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा हो गई है। इसके साथ ही प्रखंड स्तर पर आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। बताया कि बेरमो प्रखंड में कुल 142 मतदान केंद्र है। इसमें कुल 1 लाख 36 हजार 1 सौ 68 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके पुरुष मतदाता 69 हजार 8 सौ 26 और महिला 66 हजार 3 सौ 42 मतदाता है। कहा कि बेरमो प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों का हमलोग भौतिक निरीक्षण कर चुके हैं। क्योंकि सभी पोलिंग एजेंट और सुरक्षा कर्मी मतदान केंद्र में ही रुकेंगे। इस कारण सभी मतदान केंद्र में शौचालय, पानी, बिजली इत्यादि की व्यवस्था होनी चाहिए। बताया कि जिला स्तर से प्रत्येक 20 बूथ पर एक नोडल पदाधिकारी का नियुक्त किया गया है। जो मतदान केंद्र में कमियों को दूर करने का काम करेंगे। साथ ही बताया कि जो भी युवा मतदाता जो पहली बार मतदान देने वाले हैं या अन्य मतदाता जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, वह नामांकन के पहले तक फॉर्म 16 भरकर अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क करें। अगर बीएलओ से संपर्क करने में कठिनाई हो रही है तो प्रखंड स्तर पर एक कंट्रोल रूम का निर्माण किया गया है वहां 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। कहा कि लोकसभा चुनाव को प्रखंड स्तर पर सफल बनाने के लिए अलग अलग क्षेत्र में 17 कोषांग का नोडल पदाधिकारी नियुक्त करते हुए गठन किया गया है। आचार संहिता का उल्लंघन कोई करता है तो के प्रति दंडात्मक कार्रवाई करने हेतु फ्लाइंग स्क्वायड टीम, स्टैटिक स्क्वायर टीम साथ मजिस्ट्रेट 24 घंटे के लिए तीन अलग अलग टीम का गठन जिला स्तर पर किया गया है। अगर किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करना है। बताया कि आचार संहिता लगने के बाद 24 घंटे के अंदर रविवार संध्या 3 बजे तक सभी सरकारी इमारतें, स्कूल, कॉलेज के बाउंड्री वॉल, इलेक्ट्रिक पोल अनुदान प्राप्त संस्थाएं इत्यादि से राजनीतिक पार्टी के पोस्टर, बैनर, झंडे आदि को हटा लेना है। 72 घंटे के अंदर किसी निजी भवन में बिना अनुमति के किसी राजनीति पार्टी का बैनर पोस्टर आदि है तो उसे हटाना अनिवार्य होगा। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे जिलों से आवागमन के रास्तों में 24×7 चेक पोस्ट का निर्माण किया गया है। जो औचक के साथ नियमित जांच की कार्यवाई करेंगे। किसी भी प्रकार के संदेहास्पद वस्तु या कैश पकड़े जाते हैं तो उनके साथ नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। बताया कि बेरमो प्रखंड अंतर्गत दो हेलीपैड बनाए गए हैं, जिसमें एक करगली फुटबॉल ग्राउंड एक बीटीएस फुटबॉल ग्राउंड में है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि आप लोग निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *