शांति एवं सद्भाव के साथ हो रही है परीक्षा

0
Untitled

डिग्री कॉलेज में सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने स्नातक सेमेस्टर 4 की परीक्षा में हु इस शामिल ,शांति एवं सद्भाव के साथ हो रही है परीक्षा।

पलामू जिले के तरहसी प्रखंड स्थित सुखदेव सहाय मधेश्वर सहाय डिग्री कॉलेज में सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने स्नातक सेमेस्टर 4 की परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि सत्र 2021 24 सेमेस्टर 4 की वार्षिक परीक्षा सुखदेव सहाय मधेश्वर सहाय डिग्री कॉलेज महाविद्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा चल रही है जबकि मौजूद परीक्षा केंद्र अधीक्षक प्रभाकर ओझा ने बतलाया कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र पर धारा 144 लागू है एवं परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर एडमिट कार्ड, कलम ,पेंसिल, के अलावे अन्य कोई भी सामग्री खास कर चीट और पुर्जा, तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान लाना वर्जित किया गया है एवं कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं साथ ही साथ परीक्षा नियंत्रक बजरंगी गुप्ता ने बतलाया कि महाविद्यालय में मजदूर किसान महाविद्यालय पांकी के परीक्षा केंद्र है जिसमें सैकड़ो परीक्षार्थी परीक्षा लिख रहे हैं
मौके पर उप परीक्षा नियंत्रण अंजनी पाठक ,बबीता कुमारी, नेहा कुमारी, अनूप कुमार ,अमरनाथ गुप्ता ,स्वाती सहाय, संदीप कुमार , सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *