घर में नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री, युवक गिरफ्तार

0
Untitled

घर में नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री, युवक गिरफ्तार

 

रायगढ़। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर नशीली और प्रतिबंधित दवाओं पर पूर्णत: अंकुश लगाने की दिशा में सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में मुखबीर लगाकर असामाजिक तत्वों पर निगाह रखा जा रहा है । इसी क्रम में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा को मुखबीर से राकेश कुमार पटैल द्वारा घर पर चोरी-छिपे प्रतिबंधित टेबलेट की बिक्री करने की सूचना मिली। तत्काल थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपने स्टाफ को तस्दीक, कार्यवाही के लिए ग्राम भेंगारी रवाना किया गया । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, आरक्षक हरीश पटेल, प्रहलाद भगत, महिला आरक्षक रशिम तिर्की की विशेष भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *