जूनियर जंक्शन स्कूल की डायरेक्टर रूपा सिंह ने स्लम की पांच बच्चियों को नि: शुल्क शिक्षा देने की इच्छा वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा से जाहिर की

0
0192ff42-3d5e-449a-9efd-3f03dd672faa

जूनियर जंक्शन स्कूल की डायरेक्टर रूपा सिंह ने स्लम की पांच बच्चियों को नि: शुल्क शिक्षा देने की इच्छा वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा से जाहिर की

 

पलामू – महिला दिवस के अवसर पर जहाँ एक ओर महिलाओं को सम्मानित करने, परिचर्चा और महिलाओं के शान में कविताएं लिखने और पढ़ने का सिलसिला चल रहा है, वहीं दूसरी ओर आज की बच्चियाँ जो कि कल की महिला है, उनकी समुचित शिक्षा की व्यवस्था की गई। आज नावाटोली स्थित जूनियर जंक्शन स्कूल की डायरेक्टर रूपा सिंह ने स्लम एरिया की पांच बच्चियों को नि: शुल्क शिक्षा देने की इच्छा वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा से जाहिर की। तत्पश्चात शर्मिला वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए स्लम एरिया की पांच जरुरतमंद बच्चियों का चयन किया और आज महिला दिवस के पावन अवसर पर इन बच्चियों का एडमिशन हुआ। इन बच्चियों को दसवीं तक नि: शुल्क शिक्षा की जिम्मेदारी जूनियर जंक्शन स्कूल ने उठाया है। बच्चियों को कॉपी, पेन, किताबें, यूनिफॉर्म सब मुफ्त में मुहैया कराए जाएंगे ताकि अर्थाभाव उनकी शिक्षा में बाधक न बने। रूपा सिंह से बाकी स्कूल प्रबंधन को भी प्रेरणा लेने की जरूरत है ताकि जरूरतमंद बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। जिन बच्चियों का आज नामांकन हुआ वो हैं – सृष्टि कुमारी, वैष्णवी, चांदनी, आकांक्षा। कुमारी और पूजा हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *