दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना) अंतर्गत कौशल रथ को अपर समाहर्ता ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

0
fe07e436-b490-47b9-9eba-8e0633379bba

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना) अंतर्गत कौशल रथ को अपर समाहर्ता ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

 

गढ़वा:-समाहरणालय गढ़वा परिसर में DDUGKY (दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना) अंतर्गत कौशल रथ को अपर समाहर्ता मतीयश विजय टोप्पो द्वारा हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक JSLPS, पंचायती राज, जिला समन्वयक स्किल गढ़वा समेत अन्य उपस्थित थे। कौशल रथ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रो में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDUGKY) कार्यक्रम की जागरूकता, पहचान और दृश्यता को बढ़ाना है ताकि अधिक से अधिक युवा इस योजना के माध्यम से रोजगार से जुड़ सके। जेएसएलपीएस की दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) झारखंड के ग्रामीण युवाओं को उनकी रुचि और आकांक्षा के अनुसार वेतन-आधारित रोजगार प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और प्लेसमेंट लिंक प्रशिक्षण कार्यक्रम का एक कौशल इकाई है।*

गढ़वा जिले के सभी 20 प्रखंडों में दिनांक 07 मार्च से 11 मार्च 2024 तक डीडीयू-जीकेवाई कौशल रथ के माध्यम से योजना का प्रचार प्रसार किया जायेगा। सूचना शिक्षा संचार (आईईसी) थीम के तहत कौशल रथ लाभार्थियों के पक्ष में जागरूकता में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक JSLPS सुशील कुमार दास, पंचायती राज, जिला समन्वयक स्किल संयोग संगम पाण्डे, JSLPS के अन्य जिला कर्मी एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed