सीसीएल में विदाई समारोह का हुआ आयोजन
सीसीएल में विदाई समारोह का हुआ आयोजन
बालूमाथ ।बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में सीसीएल द्वारा संचालित मगध कोलियरी में उप प्रबन्धक(खनन) के पद पर कार्यरत तपन कुमार रूईदास सेवानिवृत्त हो जाने पर परियोजना कार्यालय में विदाई सह-सम्मान-समारोह का आयोजन किया गया । मौके पर परियोजना पदाधिकारी एस सत्यनारायण,खान प्रबंधक मो०अकरम समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे । मौके पर विदाई देते हुए तपन कुमार को शाल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर उन्हें सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई ।मौके पर तपन कुमार रूईदास ने कंपनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कंपनी निरंतर नयी ऊंचाइयों को छु रही है और हम इसके उत्तरोतर विकास कि कामना करते है। यहॉं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है तथा यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं।वही परियोजना पदाधिकारी एस. सत्यानारायणा ने मगध परिवार कि ओर से सेवानिवृत्त अधिकारी तपन कुमार रूईदास का अभिनंदन एवं स्वागत कर कंपनी के प्रति उनकी अथक सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि तपन कुमार रूईदास का योगदान अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय रहा है। उन्होने उनके सपरिवार सुखी, स्वास्थ्य जीवन कि कामना करते हुए कहा कि आपकी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा से कंपनी दिनानुदिन उन्नयन के मार्ग पर अग्रसर है।मौके पर सीसीएल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष,परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी,ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधिगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
