दर्जनों लोगों ने थामा जेएमएम का दामन, नए सदस्यो को ज़िला अध्यक्ष ने किया स्वागत

0
2c42067b-30d7-4920-a82f-279ee2ae6d6c

दर्जनों लोगों ने थामा जेएमएम का दामन, नए सदस्यो को ज़िला अध्यक्ष ने किया स्वागत

पलामू – झामुमो पलामू का जनाधार पलामू की राजनीति में लगातार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में बढ़ रहा है। आज इसी क्रम में सुआ कौड़ीया के मुखिया पति और पूर्व पंचायत समिति सदस्य उपाध्याय सिंह के नेतृत्व में, सुदर्शन सिंह और दर्जनों लोगों ने झामुमो का दामन थामा। झारखंड की बदलती राजनीतिक परिदृश्य में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार की लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ी है, इसी वजह से पलामू में भी लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। साथ ही पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा के मेहनत और नेतृत्व में लगातार न्याय मार्च निकाल रहा है, और जनता का जुड़ाव झामुमो में बढ़ा है। इस कार्यक्रम का संचालन सचिव सन्नू सिद्धिकी ने किया। इस मौके सबों को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा “आज भाजपा लाख षड्यंत्र कर रही है परंतु हेमंत सोरेन जी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, उनके द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाएं मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व में तेजी से लोगों तक पहुंच रही है।” मुखिया पति उपाध्याय सिंह ने बताया आज झामुमो परिवार में शामिल हो कर मैं गर्वित महसूस कर रहा हूं, झामुमो का साथ मिलने के बाद अब जनता की सेवा और मजबूती से करूंगा।” भाजपा द्वारा हेमंत सोरेन को केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कर जिस तरीके से परेशान किया है उससे सभी लोगों में बहुत आक्रोश है। स्थानीय कार्यालय में सबों को माला पहनाकर और पार्टी का अंगवस्त्र दे कर सबों को श्री सिन्हा ने पार्टी में शामिल किया और उन्होंने बताया, अबुआ आवास, सर्वजन पेंशन, किशोरी समृद्धि योजना, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस हो चाहे पेंशन का उम्र 50 कर देना इन सभी कल्याणकारी योजनाओं से झारखंड का हर घर प्रभावित हुआ है। जनता कल के भी बजट को दिल से सराहा है। इस मौके पर पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष ललन चौधरी, नगर सचिव छोटू त्रिपाठी, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, शामिल थे ,पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने वाले में उपाध्या सिंह सुदर्शन ठाकुर रामशरण सिंह, दिनेश कुमार सिंह, अशोक सिंह, मोतीलाल चौधरी, संजय सिंह, उदय राम, आशीष सिंह, परशुराम सिंह थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *