नेतरहाट आवासीय विद्यालय में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

0

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

महुआडांड़ भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वाधान में नेतरहाट आवासीय विद्यालय में दिन मंगलवार को वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय रिजर्व बैंक झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह एवं भारतीय रिजर्व बैंक के डीएम शमीम अख्तर को विद्यालय प्राचार्य डॉ प्रसाद पासवान के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया विद्यालय प्रेक्षागृह में मंत्र उच्चारण के बीच द्वीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं प्राचार्य डॉक्टर प्रसाद पासवान के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक शिक्षिका एवं छात्रों को वित्तीय धोखाधड़ी एवं धन के महत्व समेत अन्य कई बातें बताई गई। उपस्थित मुख्य अतिथियों ने रिजर्व बैंक आफ इंडिया की कार्य प्रणाली के बारे में भी छात्रों को जानकारी दी। इस दौरान चलचित्र के माध्यम से साइबर अपराधियों द्वारा जालसाजी के संबंध में वीडियो दिखाते हुए इन सबसे सुरक्षित रहने हेतु जागरूक भी किया। कार्यक्रम के दौरान क्विज कंपटीशन का भी आयोजन किया गया जिसमें वित्तीय संसाधनों से संबंधित प्रश्न छात्रों से पूछे गए जिसमें छात्रों ने कई पुरस्कार भी जीते। वही धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। प्राचार्य डॉक्टर प्रसाद पासवान ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यालयों में होते रहने चाहिए जिससे छात्रों का समुचित विकास हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *