प्रमोद राम बने बसपा पलामू लोक सभा प्रभारी

0
2e81e270-a03e-480e-8902-e3385ec02cad

प्रमोद राम बने बसपा पलामू लोक सभा प्रभारी
गढ़वा:-आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन मजबूती को लेकर केंद्रीय राज्य प्रभारी झारखंड के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश बसपा अध्यक्ष राजन मेहता ने गढ़वा जिले के नगर प्रखंड के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद राम को पलामू लोकसभा प्रभारी बनाया गया।मौके पर पंडवा प्रमुख सह झारखंड प्रमुख संघ उपाध्यक्ष गीता मेहता,नगर जिला परिषद सदस्य बाला रानी,बसपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र ठाकुर,सुनिल राम,यशवंत कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने फूल माला व गुलदस्ता देकर लोकसभा प्रभारी बनने पर प्रमोद राम को बधाई दिया। जबकि इस मौके पर लोकसभा प्रभारी प्रमोद राम ने कहा कि पार्टी को आगे बढाना मेरा कर्तव्य है हर बूथ तक पार्टी के कार्यकर्ता खड़ा करेंगे जिस से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *