संत मरियम के छात्र आयुष को मिली मुकाम विद्यालय प्रबंधन ने किया सम्मानित

0
845aebaa-5205-4a8b-a3c8-ceb2a077a914

संत मरियम के छात्र आयुष को मिली मुकाम
विद्यालय प्रबंधन ने किया सम्मानित

मेदिनीनगर: – कहते है न कि जीवन में कुछ कर गुजरने का जिद्द और हौसला बुलंद हो तो मंजिल मिल ही जाती है, और ऐसे ही कारनामा कर दिखाया है संत मरियम स्कूल के छात्र आयुष कुमार सिंह ने जो अपने बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए अब तक कई अवार्ड व फोटोग्राफि कंपटीशन में अव्वल आ चुके है । आयुष पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है, जिनकी सफलता, जोश और जज्बे को देखकर शुक्रवार को संत मरियम आवासीय विद्यालय परिसर में विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव के द्वारा सम्मानित किया गया। मालूम हो कि आयुष पाटन प्रखंड के पाल्हे गांव के रहने वाले हैं जो कि अपनी दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई संत मरियम विद्यालय से किया है , इसके बाद इन्होंने पुणे एमआईटी डबल्यूपीयू कॉलेज से फोटोग्राफी में डिप्लोमा किया तत्पश्चात अपने कैमरे को लेकर जंगल की ओर निकल पड़ा जो की अलग-अलग पशु ,पक्षी, जीव, जंतुओं की इनके द्वारा ली हुई बेहतरीन तस्वीर को लोगों ने काफी प्रशंसा की और उस तस्वीर का इस्तेमाल अलग-अलग जगहों पर किया जा रहा है।
मौके पर उपस्थित विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने आयुष को बधाई देते हुए बच्चों को संदेश दिया कि पढ़ लिखकर हम सिर्फ डॉक्टर इंजीनियर ही नहीं बनेंगे बदलते परिदृश्य के अनुसार हम सभी को भी बदलना होगा अभी के समय में सफल होने केलिए अनेकों कैरियर ऑप्शन है बशर्तें हमें सिर्फ कड़ी मेहनत और पूरी लगन से किसी भी चीज को करने की जरूरत है। मौके पर उपस्थित आयुष के पिता संजय सिंह, प्रधानाध्यापक कुमार आदर्श, छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव समस्त शिक्षक पत्रकार बंधुओ के साथ-साथ सैकड़ो बच्चे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *