विश्व हिंदू परिषद धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान का समीक्षा किया गया — विहिप पलामू

0
6d8187f0-9943-4922-a6c2-bf863e0252d3

विश्व हिंदू परिषद धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान का समीक्षा किया गया — विहिप पलामू।

आज विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल पलामू का  बैठक जिला कार्यालय में प्रांत के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान का समीक्षा हेतु संपन्न हुआ।  बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के पलामू जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और संचालन जिला मंत्री दामोदर मिश्र ने किया।

विश्व हिंदू परिषद का वार्षिक कार्यक्रम धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान अभी चल रहा है।  आज प्रांत से प्रवास पर पलामू पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र साहू,  प्रांत संगठन मंत्री माननीय देवी सिंह,   प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो,  प्रांत सह मंत्री _ सह पलामू जिला पालक माननीय मनोज पोद्दार जी की उपस्थिति में अभियान की विस्तार से समीक्षा की गई।

अभियान की गति धीमी होने के कारण इस पर और ज्यादा जोर देकर लक्ष्य पूरा करने के लिए निर्देश दिया गया।  यह निर्देश भी दिया गया कि प्रतिदिन के संग्रहित राशि को दूसरे दिन प्रांत के द्वारा संचालित बैंक अकाउंट में जमा कर उसकी रसीद प्रति दिन भेजा जाए।  बैंक अकाउंट नंबर सम्मानित सदस्यों को पहले ही भेज दिया गया है।

आज के बैठक में विश्व हिंदू परिषद के पलामू विभाग अध्यक्ष शिव प्रकाश जी, जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,  पलामू विभाग मंत्री कुमार गौरव, सह मंत्री महेंद्र नाथ,  पलामू जिला  मंत्री दामोदर मिश्र,  सह मंत्री अमित तिवारी,  जिला विशेष संपर्क प्रमुख किशोर पांडेय,  कोषाध्यक्ष राजीव गोयल,  जिला सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी,  नवा बाजार प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु पांडेय,  नीलांबर पितांबर पुर से नरेंद्र मेहता, मेदनी नगर से रवि तिवारी,  जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा,  नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी,  निराला सिंह,  संजय केसरी और विजय गुप्ता सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *