दिव्यांग मां को शराबी बेटे ने जलाया

0
Untitled

दिव्यांग मां को शराबी बेटे ने जलाया

 

एमपी। देवास जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शराबी बेटे को दिव्यांग मां का बड़बड़ाना रास नहीं आया और उसने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। यहां के पटेल मोहल्ले में रहने वाली बीकन बाई का अपने बेटे धन सिंह से विवाद हो गया। इसके बाद बिस्तर पर लेटी मां लगातार बड़बड़ाती रही। यह बात धन सिंह को रास नहीं आई। धन सिंह ने पहले अपनी मां को बिस्तर से उठाकर जमीन पर पटक दिया और फिर आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक मां बुरी तरह जल गई और उसकी मौत हो गई। आरोपी अर्ध विक्षिप्त होने के साथ ही शराबी भी बताया गया है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उदयपुर के थाना प्रभारी बी वीरा ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *