संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिग का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई
संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिग का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई
पलामू। संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिग का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने डालटनगंज गढ़वा पुल को शाहपुर में जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझा कर जाम को हटा दिया है और आगे की जांच पड़ताल जारी है। . हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने चैनपुर- डालटनगंज मुख्य पथ पर शाहपुर में कोयल पुल को डेड बॉडी के साथ आधे घंटे तक जाम रखा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के हस्तक्षेप से जाम को हटा लिया गया पुलिस ने परिजनों को बताया कि संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी. मृत किशोर की पहचान 16 वर्षीय मंतजीर आलम पिता उस्मान मियां उर्फ सुलेमान मियां के रूप में हुई है. मृतक के पिता ने जानकारी दी की बुधवार की रात 8 बजे मंतजीर गरदा से किराना सह जूता दुकान बंद कर घर लौट रहा था 10 मिनट में घर आ जाएंगे, लेकिन 15-20 मिनट तक घर नहीं पहुंचा. दोबारा कॉल लगाने पर फोन नहीं उठाया. संदेह होने पर उसकी खोजबीन की गई. रात 11 बजे तक कोई अता-पता नहीं चला.
