कुहकुह स्कूल भवन निर्माण कार्य में बरती जा रही है अनिमिता
कुहकुह स्कूल भवन निर्माण कार्य में बरती जा रही है अनिमिता।
पलामू जिले के नौडीहा बाज़ार प्रखंड के पंचायत लालगड़ा के स्त्रोनत उच्च विद्यालय कुहकुह में भवन निर्माण में काफ़ी अनिमितता बरती जा रही है ग्रामीणों में काफ़ी आक्रोश ग्रामिणो ने बताया की भवन की नीव की बहुत कम खुदाई की गई है बच्चों के भविष्य के साथ खेलवाड़ किया जा रही है ग्रामीण ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है की निर्माण कार्य में लगने वाली सामग्री इट, बालू, छड़ सभी निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री से की जा रही है। विद्यालय प्रधानाध्यापक प्रणीता सिंह से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि ठेकेदार के मनमानी के द्वारा भवन निर्माण कराया जा रहा है विरोध करने के बावजूद भी सुधार नहीं किया गया है। किसी का नव भवन निर्माण का एस्टीमिट नहीं दिखाई गई है । मौके पर उपस्थित कामेश्वर बैठा, सुदामा भुईयां, विंध्याचल पूजा देवी, जितेंद्र यादव, कुणाल कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
