भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर; एनएच 30 पर ट्रक ने टेम्पो को रौंदा

0
Untitled

भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर; एनएच 30 पर ट्रक ने टेम्पो को रौंदा

 

देर रात रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। लखीसराय सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद सभी को पटना PMCH रेफर कर दिया गया है। हादसा रात करीब डेढ़ बजे रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के झुलौना गांव के पास NH-30 पर हुआ। ऑटो में कुल 14 लोग सवार थे। इनमें से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक की सदर अस्पताल में इलाज कराने के दौरान मौत हुई है। ऑटो सवार सभी मुंगेर जिले के जमालपुर के रहने वाले थे। सभी सिकंदरा में कैटरिंग का काम खत्म कर लखीसराय रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे। यहां से ट्रेन पकड़कर वो घर मुंगेर जाने वाले थे। इसके लिए सिकंदरा से लखीसराय रेलवे स्टेशन के लिए ऑटो रिजर्व किया था। हादसे में ऑटो ड्राइवर मनोज कुमार की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *