स्वास्थ्य कर्मियों को हड़ताल अवधि का वेतन मिलेगा

0
Untitled

स्वास्थ्य कर्मियों को हड़ताल अवधि का वेतन मिलेगा

 

रायपुर :स्वास्थ्य विभाग के हड़ताल पर गए अधिकारियों-कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का वेतन मिलेगा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर रायपुर से इस आशय का आदेश जारी कर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को निर्देशित किया है कि अवधि का निराकरण अर्जित अवकाश स्वीकृत करते हुए किया जाए। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीनस्थ कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी 4 जुलाई 2023 से 9 जुलाई 2023 तक हड़ताल पर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *