घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी

0
Untitled

घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी

 

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।  घरेलू विवाद के चलते गुस्साए पति अंबालाल ने पत्नी मुन्नी बाई पर हमला कर दिया। सिर में चोट आने से वजह से वह गंभीर घायल हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे और महिला को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज के देकर बड़वानी रेफर कर दिया, लेकिन महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्तपाल पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत के केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *