अधिकार मंच जिला इकाई के द्वारा कनीय अभियंता को बर्खास्त करने को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

0
789ece6c-ef4b-4787-aef3-39ebf44f49d7 (1)

अधिकार मंच जिला इकाई के द्वारा कनीय अभियंता को बर्खास्त करने को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

 

गढ़वा:-झारखंड प्रदेश पंचायत प्रतिनिधि अधिकार मंच गढ़वा जिला इकाई के लोगों ने मंच के जिला अध्यक्ष मझिआंव जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गढ़वा उपायुक्त और उपविकास आयुक्त को संयुक्त रूप से आवेदन देकर रमुना प्रखंड के मनरेगा के कनीय अभियंता मनदीप प्रसाद को बर्खास्त करने के संबंध में मांग किया है।
पंचायत जनता प्रतिनिधियों ने आवेदन के माध्यम से बताया कि रमुना प्रमुख करुणा सोनी के साथ मनरेगा की कनीय अभियंता मनदीप प्रसाद द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया और गाली गलौज किया गया जो प्रखंड प्रमुख के प्रोटोकॉल का सरेआम उल्लंघन है पंचायत प्रतिनिधियों ने 3 दिन के अंदर कनीय अभियंता मनदीप प्रसाद को बर्खास्त करने का मांग किया है लोगों ने आवेदन के माध्यम से चेतावनी दिया कि अगर कनिय अभियंता पर कार्रवाई नहीं किया जाता तो आने वाले तीन दिनों के बाद जिले के सभी पंचायत जनप्रतिनिधि अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठेंगे जिसकी सारी जबाबदेही जिला प्रशासन की होगी
आवेदन देने वालों में जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव,मझिआंव प्रखंड प्रमुख आरती दुबे, नगर जिला परिषद सदस्य बाला रानी, गढ़वा पूर्वी जिला परिषद सदस्य अमृतंजली दुबे का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *