जिप सदस्य व उनके पुत्र संतोष वर्मा के द्वारा नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता को किया गया सम्मानित

0
34a1ed5d-b2bc-4dae-9965-23aa4711382e

जिप सदस्य व उनके पुत्र संतोष वर्मा के द्वारा नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता को किया गया सम्मानित

 

चतरा / पत्थलगड़ा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी उर्फ भगत के ग्राम चौथा स्थित आवास में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त चतरा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता का आगमन हुआ। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जिप सदस्य रामसेवक डांगी उर्फ भगत और उनके पुत्र संतोष कुमार वर्मा ने उनका स्वागत करते हुए सम्मानित किया। मौके पर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भोक्ता ने कहा कि प्रदेश द्वारा दिए गए दायित्व को जिले के सभी देवतुल्य अभिभावकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निभाने के लिए तत्पर रहेंगे। इस दौरान संतोष कुमार वर्मा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपको जिला अध्यक्ष बनाए जाने से जिले में पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी। श्री वर्मा ने आगे बताया कि पहले भी पार्टी के लिए इन्होंने दिन-रात मेहनत कर कार्य कर रहे थें, अब जिम्मेदारी मिली है तो और भी मेहनत करेंगे। मौके पर जिला मंत्री मनीष सिंह, युवा मोर्चा के मुकेश कुशवाहा, नंदकिशोर दांगी, आदित्य राणा, सांसद प्रतिनिधि समेत प्रखंड के कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *