पुलिसकर्मियों के प्रयास से 2 गरीब व्यक्ती को मिला जीवन दान

0
f9615fe9-884d-428c-a6fb-b8c8a26931f8

पुलिसकर्मियों के प्रयास से 2 गरीब व्यक्ती को मिला जीवन दान

आज सुबह-सुबह आरक्षी रामस्वरूप तिवारी के द्वारा उनके ससुर का ऑपरेशन के लिए एक यूनिट ब्लड देने के लिए रिक्वेस्ट किया गया ब्लड दिलवाने के लिए अस्पताल पहुंचने पर दो और गरीब लोगों के द्वारा तत्काल ब्लड उपलब्ध कराने के लिए बार-बार रिक्वेस्ट किया जाने लगा इस रिक्वेस्ट पर विक्रांत दुबे के द्वारा आरक्षी विनीत मिश्रा एवं आरक्षि धीरज द्विवेदी को बुलाकर डॉ अरुण शुक्ला के यहां भर्ती मरीज कंचन तिवारी ग्राम ओड़नार थाना चैनपुर को एक यूनिट एवं मरिज शांति देवी को आरक्षी विनीत मिश्रा के द्वारा एक यूनिट ब्लड दिलवाकर दोनों मरीज को जीवनदान दिया गया दोनों ही मरीज के परिजन पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे एवं पलामू पुलिस के दोनों जवान विनीत मिश्रा एवं धीरज द्वेदी को धन्यवाद दिया एवं भगवान से इन सबों की लंबी आयु की कामना की एवं पूरे अस्पताल में पलामू पुलिस की चर्चा जोरों पर है पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे के द्वारा आज से 2 दिन पूर्व ही मरिज पूजा कुमारी पति अनुप राम राम ग्राम लगमा खजूरी को खुद अपना रक्त देकर जीवन दान दिए थे विक्रांत दुबे के द्वारा लगातार रक्तदान करके एवं करवा कर गरीबों को जीवनदान दिया जाता रहा है पलामू में गरीबों के मसीहा के नाम से विक्रांत दुबे प्रसिद्ध है जिनको भी ब्लड की आवश्यकता होती है एवं कहीं से व्यवस्था नहीं हो पाने की संभावना पर विक्रांत दुबे को तत्काल संपर्क किया जाता है और वह कहीं ना कहीं से रक्त दान करके या करवा कर पलामू के जनता एवं पुलिसकर्मियों के जीवन दान के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *