महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण का आयोजन किया गया।

0
c08a4aff-65f7-4bc1-af1e-06e7c6977c43

महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण का आयोजन।

 

महुआडांड़ प्रखंड सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के सचिव स्वाति विजय उपाध्याय के निर्देश पर
विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के राहुल कुमार उपस्थित हुए।इस शिविर का उद्घाटन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग, चिकित्सा प्रभारी डॉ अमित खलखो के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे।सभी विभाग के लगे स्टल में उपस्थित कर्मियो के द्वारा उपस्थित लोगों को संबंधित विभाग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। साथ ही जोब कार्ड, पेंशन,धोती साड़ी योजना, समूह के महिलाओं को डेमों चेक, विकलांगों को ट्राई साइकिल,समेत अन्य विभागों के द्वारा लोगों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। वहीं जज राहुल कुमार के द्वारा डालसा लातेहार के द्वारा दी जा रही विधिक सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। सामाजिक कुरीतियां, साईबर अपराध समेत अन्य मुद्दों पर प्रकाश डाला और लोगों को रहने की बात भी कही। मौके पर उप प्रमुख अभय मिंज, महिला प्रवेक्षिका स्वेता कुमारी पीएलभी इन्द्रनाथ प्रसाद आजाद अहमद,शिक्षा विभाग से खुर्शीद ख़ान समेत काफी संख्या में महिलाएं वह पुरूष मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *