पांकी के हरखुआ में आयोजित श्री शिव शक्ति नारायण महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

0
e7d69964-6058-4f1b-93f1-c3cccd164ee5

पांकी के हरखुआ में आयोजित श्री शिव शक्ति नारायण महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

पांकी प्रखंड के नौडीहाट टू पंचायत के हरखुआ गांव में आयोजित श्री शिव शक्ति नारायण महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ स्थल में परिक्रमा एवं पूजन दर्शन हेतु उमड़ रही है, बुधवार की दोपहर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन किया साथ ही यज्ञ स्थल की फेरी भी लगाई ।
इस दौरान प्रवचन कर्ता एवं यज्ञ समिति के आयोजकों ने हरखुआ मंदिर में बहुमूल्य शिवलिंग एवं नंदी की प्रतिमा समर्पित करने वाले पगार खुर्द पंचायत निवासी स्वर्गीय बल्केश्वर ठाकुर की धर्मपत्नी श्रीमती बालमती कुंवर एवं उनके पुत्र सूरज ठाकुर को पुष्प गुच्छ एवं माला देकर सम्मानित किया गया साथ ही उनकी जमकर सराहना भी की गई।
समाजसेवी सूरज ठाकुर ने बताया कि भक्ति से ही मनुष्य को शक्ति मिलती है, उन्होंने कहा कि बड़े ही सौभाग्य की बात है की हरखुआ गांव में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न हुआ, अब इस गांव में लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचेंगे जिससे गांव की अलग पहचान बनेगी। मौके पर यज्ञ समिति के लोगों समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *