पत्थलगड़ा के बिरोहर टोला सहित अन्य जगहों पर पहुंच बीडीओ मोनी कुमारी ने किया जागरूक

0
954f016a-8dad-4693-9881-23581d2c9eb3

स्वीप कार्यक्रम के तहत पत्थलगड़ा के बिरोहर टोला सहित अन्य जगहों पर पहुंच बीडीओ मोनी कुमारी ने किया जागरूक

मतदान पूर्ण रूप से रहता है गोपनीय, इसलिए निर्भय होकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रत्येक चुनाव में अपने मत का करें प्रयोग : मोनी कुमारी

चतरा / पत्थलगड़ा प्रखंड के बरवाडीह पंचायत अंतर्गत बिरहोर टोला सहित अन्य जगहों पर पहुंच कर स्वीप कार्यक्रम के तहत बीडीओ सह सीओ मोनी कुमारी के द्वारा जागरूक किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत आगामी लोकसभा चुनाव को मत प्रतिशत बढ़ाने को लेकर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र बरवाडीह पंचायत अंतर्गत बिरहोर टोला में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मोनी कुमारी ने पहुंचकर वहां सभी उपस्थित बिरोहर परिवारों को मतदान का विस्तार से महत्व बताया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना मौलिक अधिकार है। उन्होंने बताया कि आपके द्वारा किया गया मतदान पूर्ण रूप से गोपनीय रहता है, इसलिए निर्भय होकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रत्येक चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए स्वयं तथा अपने आस-पड़ोस के व्यक्तियों को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। वंहीं उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मशीन सहित वीवीपैट मशीन के बारे में मत प्रक्रिया की जानकारी दी। सभी बिरहोर परिवारों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वर्गीय उमाकांत पाठक खेल मैदान सोनार बागी में हो रहे वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले के दौरान मोनी कुमारी ने सभी को संबोधित करते हुवे लोकतंत्र में मतदान की महत्ता की जानकारियां दी। कहा, मतदान के माध्यम से ही अपना प्रत्याशी चुनेंगे, यह हमारा अधिकार है। उन्होंने सभी लोगों से मतदान के अधिकार को बनाए रखने के लिए हर हाल में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर बरवाडीह पंचायत सचिव मोहम्मद असलम, मेराल पंचायत सचिव राकेश प्रसाद सहित कई अन्य लोग उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *