पत्थलगड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
पत्थलगड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
शांति व सौहार्द तरीके से सरस्वती पूजा मनाने का लिया गया निर्णय
सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की रहेगी पैनी नजर
चतरा / पत्थलगड़ा थाना परिसर में शनिवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ मोनी व संचालन थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने किया। बैठक के दौरान सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक संपन्न करने को लेकर प्रशासन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पूजा समिति के सदस्यों व गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर पूजा शान्ति व सौहार्द पूर्ण तरीके से सम्पन्न करने में सहयोग करने कि अपील किया। बीडीओ व थाना प्रभारी ने पूजा के दौरान शराब कि बिक्री, सेवन व डीजे बजने पर पाबंदी के अलावे पूजा स्थल पर सिर्फ भक्ति गीत बजाने का निर्देश दिया एवं विसर्जन जुलूस में डीजे पर अश्लील गाना बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया। इस संबंध में पूजा समितियों से नियमों का अनुपालन करने को कहा गया। थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा के दौरान शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस प्रशासन सख्ती से पेश आएगी। उन्होंनें प्रखंड वासियों से इसमें सहयोग कि अपील करते हुए किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने, कोई समस्या आने पर तुरंत प्रशासन को अवगत कराने को कहा गया, मौके पर जीप सदस्य रामसेवक दांगी, हिंदू जागरण मंच जिला अध्यक्ष आशीष दांगी, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव, सिंघानी मुखिया राधिका देवी, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, बरवाडीह मुखिया संदीप सुमन उर्फ महेश दांगी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष जितेंद्र दांगी, पवन कुमार, राजेंद्र दांगी, आदित्य राणा समेत कई उपस्थित थें।
