विधायक कमलेश सिंह के चतरा लोकसभा में अपनी दावेदारी पेश करने को लेकर पांकी में लोकसभा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
c77cd11c-d48c-49c0-9fe3-63333141e646

विधायक कमलेश सिंह के चतरा लोकसभा में अपनी दावेदारी पेश करने को लेकर पांकी में लोकसभा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पांकी प्रखंड के थाना रोड स्थित पांकी के प्रसिद्ध समाजसेवी प्रिंस सिंह के आवास में बुधवार की दोपहर एन सी पी के प्रदेश संगठन मंत्री बीनू सिंह की अध्यक्षता में हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह के लोकसभा चुनाव में एन डी ए गठबंधन की ओर से अपनी दावेदारी पेश करने को लेकर लोकसभा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।
सर्वप्रथम प्रदेश संगठन मंत्री बीनू सिंह के आगमन पर समाजसेवी प्रिंस सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया एवं फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया,
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात लोकसभा संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें प्रखंड क्षेत्र के कोने-कोने से पहुंचे ग्रामीणों ने चतरा लोकसभा की स्थिति को प्रदर्शित करते हुए कहा कि वर्तमान सांसद क्षेत्र से लगातार गायब रहते हैं जिस कारण चतरा लोक सभा क्षेत्र में विकास कार्यों का घोर अभाव है, सड़के, पुल ,पुलिया, शिक्षा, रोजगार सहित अन्य कार्य की ग्रामीणों को बेहद आवश्यकता है। ग्रामीणों ने एक स्वर में आगामी लोकसभा चुनाव में प्रतिनिधि बदलने की ठान ली है एवं बेहतर विकल्प के रूप में हुसैनाबाद के विधायक कमलेश कुमार सिंह को इस बार सांसद बनाने की अपनी सहमति भी प्रदान की, कार्यक्रम के संबोधन में जिला परिषद सदस्य मुकेश सिंह चंदेल ने कहा कि कमलेश कुमार सिंह को आज झारखंड में कौन नहीं जानता, अपनी कार्य कुशलता एवं बेहतर कार्य को लेकर वे हरिहरगंज हुसैनाबाद विधानसभा समेत अन्य क्षेत्रों में भी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं। आज उनके नेतृत्व की हम सभी को आवश्यकता है इसलिए लोकसभा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की राय जानने की कोशिश की जा रही है ताकि हम बेहतर कल की कल्पना कर सकें।
कार्यक्रम के संबोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिनु सिंह ने कहा की एनडीए गठबंधन की ओर से लोकप्रिय नेता कमलेश कुमार सिंह को यदि टिकट मिलता है तो वे चतरा लोकसभा क्षेत्र को संवारने का कार्य करेंगे, जिस प्रकार कमलेश कुमार सिंह ने हरिहरगंज हुसैनाबाद विधानसभा की तस्वीर बदली है ठीक उसी प्रकार चतरा की भी तस्वीर बदली जाएगी।
मौके पर कार्यक्रम में एनसीपी की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं समेत उप प्रमुख अमित कुमार चौहान, मुखिया मुकेश सिंह अरविंद सिंह पूर्व मुखिया रणधीर सिंह निरंजन सिंह विजय सिंह सत्यदेव सिंह राजेंद्र ओझा सुनील ठाकुर सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *