प्रधानाध्यापक के लापरवाही से तीन छात्र मैट्रिक की परीक्षा से हुए वंचित
प्रधानाध्यापक के लापरवाही से तीन छात्र मैट्रिक की परीक्षा से हुए वंचित
पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के सेलारी स्थित स्त्रोंनत उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय दुबे की लापरवाही से तीन छात्र मैट्रिक की परीक्षा से वंचित रह गए जबकि तीनों छात्रों का एडमिट कार्ड नहीं आया तो तीनों छात्रों ने आक्रोश व्यक्त किया है और प्रधानाध्यापक की गलती करार देते हुए बतलाया कि उनका भविष्य पूरे वर्ष की पढ़ाई चौपट हो गई हालांकि मामला सामने आने पर प्रधानाध्यापक को रफा दफा करने के लिए दो महीने बाद परीक्षा दिलाने तथा पैसे का झांसा देते नजर आए
जबकि इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक मनोज कुमार ने बतलाया कि अभी तक इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं दी गई है अगर ऐसा मामला है तो इसमें स्कूल प्रशासन की गलती जरूर होगी उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी मामले की जांच कराई जा रही है परीक्षा से वंचित छात्रों में आरेदान के रोहित कुमार यादव , तीन फेरी के धीरेंद्र कुमार एवं उदयपुरा वन के गुलाम साबिर अंसारी शामिल है छात्रों ने मीडिया को जानकारी दी की स्कूल में नियमानुसार परीक्षा फॉर्म भरा गया था लेकिन प्रधानाध्यापक अजय दुबे सारे कागजात ऑनलाइन करने के लिए मेदनीनगर लेकर गए थे उनका एडमिट कार्ड नहीं बनने से परीक्षा नहीं दे पाए प्रधानाध्यापक की गलती से उनका भविष्य चौपट हो गया
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस मामला में कितना करवाई हो पाती है या तो मामला को रफा दफा कर दी जाती है
