9 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे बजट पेश
विधानसभा के बजट सत्र का आज पहला दिन, 9 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे बजट पेश छत्तीसगढ़ की नई सरकार का पहला बजट आज से शुरू हो गया है. आज राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरूआत हो चुकी है. आज मंत्री ओपी चौधरी 12.30 बजे बजट पेश करेंगे. सत्र की शुरूवात राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ है. इस दौरान महामहिम राज्यपाल ने अग्रेजी भाषा में अभिभाषण पढ़ रहे हैं और विधायकों को संबोधित कर रहे है. 1 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में कुल 20 बैठकें होंगी.इसके साथ ही वित्त ओपी चौधरी वित्तीय वर्ष 2023-24 के तृतीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेंगे. इस बार बतौर वित्त मंत्री चौधरी 9 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे बजट प्रस्तुत करेंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार का यह पहला बजट होगा. बजट के एक लाख 30 हजार करोड़ होने का अनुमान है. इस सत्र में सत्ता पक्ष-विपक्ष दोनों ने ही एक-दूसरे को घेरने की तैयारी की है. और एक-दूसरे की सरकार के कार्यकाल से संबंधित प्रश्न भी लगाए हैं. पहले दिन अविभाजित मध्य प्रदेश के मंत्री रहे शिव नेताम के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.
