प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत परिजन को दी गई दो लाख की बीमा राशि

0
e0ce2434-479f-4b52-8cab-85f5f3903f34

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत परिजन को दी गई दो लाख की बीमा राशि

बालूमाथ ।प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बीमा धारक मृतक स्व बिजय उराव पिता मंगलदेव उराव गणेशपुर की पत्नी प्रमिला देवी थाना बालूमाथ के परिजन को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक जयन्त कुमार के द्वारा गुरुवार को दो लाख रुपये का चेक दिया गया । इस संबंध में जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक जयंत कुमार ने बताया की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत जिन लोगों के द्वारा बीमा करवाया जाता है ।अगर दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो जाती है तो मृतक के परिजनों को दो लाख बीमा की राशि दिया जाता है । यह सरकार की बहुत ही अच्छी योजना है । महज ₹20 सालाना देकर लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं । योजना का लाभ उठाने के लिए लोग किसी भी बैंक में जाकर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं ।इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके खाते से ऑटो डेबिट मोड के जरिए हर साल राशि खुद ब खुद कट जाएगी । मौके पर बैंक कर्मी बैंक सखी सोनी कुमारी साहु ब्रांच मैनेजर जयंत कुमार क्लर्क समीर बरला नंदकुमार यादव सुजीत कुमार आलोक धीरज मिंज संजय कुमार जी ऐन मुंडा लालू कुमार सुमित कई लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *