रामदेव सिंह भोक्ता को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों में हर्ष, सभी लोगों ने दिया बधाई

रामदेव सिंह भोक्ता को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों में हर्ष, सभी लोगों ने दिया बधाई
चतरा / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय जनता पार्टी के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई। जिसमें चतरा जिले के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता को बनाया गया। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पत्थलगड़ा प्रखंड सहित पूरे चतरा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी।
चतरा के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर रामदेव सिंह भोक्ता ने बीते मंगलवार को अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ गिद्धौर प्रखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बलबल मां बागेश्वरी मंदिर एवं इटखोरी के मां भद्रकाली मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए कामना किया। वहीं सभी भाजपाइयों ने रामदेव सिंह भोक्ता के नेतृत्व में उम्मीद जताई है कि चतरा जिले में भाजपा पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। इस अवसर पर पत्थलगड़ा मंडल उपाध्यक्ष वासुदेव दांगी ने कहा कि संगठन में कार्य करने का रामदेव सिंह भोक्ता का लंबा अनुभव है। इसका लाभ पार्टी की प्रदेश इकाई को मिलेगा। जबकि सिमरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दिनेश्वर राम, नोनगांव पंचायत पूर्व मुखिया सतीश कुमार, भाजपा नेता संजय दांगी, प्रखंड महामंत्री तिलेश्वर राणा, जिला मंत्री मनीष सिंह, विधायक प्रतिनिधि विरोचन गिरी, सतीश सिंह, सुधीर ठाकुर, कामेश्वर दांगी, संजय राणा, पिंटू केसरी, राजू राम, गौतम कुमार, सुखसागर राणा, सिमरिया अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि बीरबल दांगी, दीपक राज सहित अन्य ने जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता को बनाए जाने पर उन्हें ढ़ेरों सारी बधाई व शुभकामनाएं दिया। सभी ने कहा कि इनके नेतृत्व में संगठन के कार्यों को गति मिलेगी और मिशन-2024 की राह आसान होगी।