ओबीसी छात्र-छात्राओं को शिक्षा एवं छात्रावास की सुविधा उपलब्ध की जाए—- ब्रह्मदेव प्रसाद

0
e7a38f97-66d2-488f-a996-f70e9f590c8b

ओबीसी छात्र-छात्राओं को शिक्षा एवं छात्रावास की सुविधा उपलब्ध की जाए—- ब्रह्मदेव प्रसाद

ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच का जागरूकता अभियान पहुंच पांडू

पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच पलामू प्रमंडल के द्वारा आगामी 11 फरवरी को पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता व अधिकार महासम्मेलन की तैयारी के लिए की चलाई जा रहे रथ यात्रा के तहत आमंत्रण रथ पहुंचा पांडू प्रखंड। विश्रामपुर विधानसभा के अंतर्गत पांडू प्रखंड में रतनाग, मझगावां, तीसीबार, मुरमा कला, दरवा कूटमू मुंशीखाब कजरू कला, आदि विभिन्न पंचायतो मे रथ यात्रा के माध्यम से आगामी 11 फरवरी दिन रविवार समय 9:00 बजे मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में उपस्थित होकर पिछड़ा वर्ग ओबीसी के इस जागरूकता महा अभियान सह महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए आमंत्रित किया गया।

मुंशीखाप में नुक्कड़ सभा के दौरान संयोजक ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि जनसंख्या के हिसाब से पिछड़ा वर्ग ओबीसी के छात्र-छात्राओं को ना तो शैक्षणिक संस्थानों में निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था होती है ना ही उनके पढ़ने के लिए छात्रावास की व्यवस्था कराई गई है बी डी प्रसाद ने कहा कि ओबीसी का आयोग का पूर्ण गठन कर उसे सशक्त और सक्रिय करते हुए पिछड़ा वर्ग वित्त निगम की स्थापना कर बेरोजगार यूवकों को एवं छात्रों को ब्याज मुक्त स्वरोजगार व शिक्षा हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाए।
मौके अशर्फी चंद्रवंशी बृजनंदन मेहता, वीरेंद्र चंद्रवंशी, राज नारायण पटेल,जितेंद्र यादव श्रीकांत शर्मा जी ब्रह्मदेव यादव ज्वाला प्रसाद यादव युगल पाल अजय वर्मा गोरखनाथ चौधरी अख्तर अंसारी शंकर विश्वकर्मा संतोष , बृजनंदन मेहता रामकेश्वर शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *