हेमंत सोरेन ने झारखंड को किया बदनाम- अमित तिवारी

0
9722295b-189f-4494-a4b8-451d9b0ffbe9

हेमंत सोरेन ने झारखंड को किया बदनाम- अमित तिवारी
झारखंड में ठगबंधन सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन ने संवैधानिक पद की गरिमा को तार तार कर दिया। उनके कृत्य से झारखंड देश में बदनाम हो रहा है। पलामू भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि राज्य के खनन एवं जमीन लूट की जांच कर रही ईडी रांची से लेकर दिल्ली तक हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए ढूंढ रही है और मा० मुख्यमंत्री भागे फिरे चल रहे हैं जो शर्मनाक है। हेमंत सोरेन में थोड़ी भी नैतिकता है तो तुरंत इस्तीफा दें और जांच एजेंसी ईडी के सवालों का सामना करें। श्री सोरेन के कार्यकलाप से तो लगता है कि राज्य में खनिज लूटखसोट एवं जमीन घोटाले के मास्टरमाइंड स्वयं वही है इसलिए वह ऐनकेन प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं और ईडी से लुका छुपी का खेल खेल रहे हैं जो उनके लिए ही आत्मघाती साबित होगा। ऐसा लगता भी है कि भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री के जेल जाने का समय नजदीक आ गया है इसलिए वह अनर्गल बयानबाजी कर जनता को गुमराह करना चाहते हैं परंतु झारखंड की जनता सब जानती भी है और सबकुछ समझ भी रही है। श्री तिवारी ने कहा कि जिस तरह का असंवैधानिक आचरण कर रहे हैं उससे राज्य की जनता हतप्रभ एवं घोर निराशा में है और झारखंड की जनता भ्रष्टाचारी सरकार को बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले समय में हेमंत को सत्ता से बेदखल कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *