अखिल भारतीय किसान महासभा ने महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड के गांधी चौक पर किया एक दिवसीय अनशन

0
df99bff1-1c63-466a-bedb-e1a93b684885

अखिल भारतीय किसान महासभा ने महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड के गांधी चौक पर किया एक दिवसीय अनशन

30 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखिल भारतीय किसान महासभा ने महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड के गांधी चौक पर एक दिवसीय अनशन किया गया जिसकी अध्यक्षता कमेश सिंह चेरो ने किया इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाकपा माले के झारखंड राजस्थाइ कमेटी सदस्य व अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कां बीएन सिंह शामिल हुए उन्होंने कहा की देश के अंदर गांधी जी के हत्यारो की राज चल रहा है देश में महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी चरम सीमा पर है ए तमाम सवालों को छुपाने के लिए सरकार राम का इस्तेमाल कर रही है साथ ही कहा की स्वास्थ्य सुविधा की लचर व्यवस्था शिक्षा, शिक्षा व्यवस्था का भी हाल बेहाल है सारी सवालों को छुपाने के लिए भाजपा चारों तरफ नफरत की माहौल पैदा कर रही है जिसे अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा माले बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने किसानो से लेकर से ड्राइवर की काला कानून पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की देश की मोदी सरकार मेहनत करने वाले मजदूर किसानों को काला कानून लाकर परेशान करना चाहती है उन्होंने कहा की 16 जनवरी 2024 को मजदूर किसानों को रोड पर उतरकर विरोध करने की जरूरत है इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा लड़ने के लिए तैयार है उन्होंने कहा कि हमारे देश के अंदर हिंदू मुसलमान की एकता है और रहेगा जो लोग गांधी के हत्यारे को विचारों को लेकर चल रहे हैं उनकी मंनसुबा चकनाचूर 2024 में जनता करेगी वहीं अखिल भारतीय किसान महासभा के पलामू जिला सचिव कमेश सिंह चेरों ने कहा की पांकी विधानसभा में चाहे वह पूर्व की विधायक हो या वर्तमान की विधायक हो दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा में भु माफिया का राज चल रहा है चाहे वह कुदरी का तालाब हो या हर साइन मोड तलाब हो या कई गांवों में जमीन हड़पने का सवाल हो इनकी कोई चिंता नहीं है बल्कि मिलजुल कर हड़पने की कोशिश जारी है शाहिद नीलांबर पीतांबर फासी वाला जगह अतिक्रमण नजर नहीं आता है उन्होंने कहा कि हम लोग संघर्ष पर भरोसा करते हैं संघर्ष करेंगे कार्यक्रम को शुरू करने से पहले माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिया गया इस कार्यक्रम में संबोधित करने वाले शिवनाथ महतो छोटू कुमार मेहता कामरेड उस्मान रियाजुद्दीन रीना देवी गीता कुंवर चनारीक भुइया सहित कई लोगों ने शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *