ठाकुरबाड़ी में रामदरबार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभा यात्रा जम कर झूमे श्रद्धालु
ठाकुरबाड़ी में रामदरबार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभा यात्रा जम कर झूमे श्रद्धालु
प्रखंड के कोटखास के ठाकुरबाड़ी में हो रहे रामदरबार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर आज भव्य नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाला गया जो जुलूस के रूप में निकला। जो हनुमान मंदिर थानेश्वर धाम गांधी चौक,ढेला चौक कुराइन पतरा, हाई स्कूल, पथरही,गोपालगंज होते हुये वापस ठाकुरबाड़ी पहुंचा जहां 22 जनवरी को ठाकुरबाड़ी में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होगा।नगर भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में महिला,पुरुष एवम् बच्चें शामिल हुए।
और अपने आप को भक्ति भावना से रोक नहीं पाया।नगर भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।नगर भ्रमण में गाजे बाजे के साथ राम सीता एवम लक्ष्मण की झांकी,साधु संत की झांकी, रामदरबार की झांकी लोगों का मनमोह लिया।साथ ही जुलूस एक से बढ़कर एक राम का भजन प्रस्तुत किया गया जिसमें शामिल सभी भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
नगर भ्रमण में रामदरबार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के महासंरक्षक पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह,अजीत तिवारी,चंद्रशेखर शुक्ला, बालकेश पासवान,साकेत सोनी,रिंकू सिंह, संदीप सौंडिक, राजीव सिंह, आकाश सिंह, राम सोनी, पवन सोनी अरविंद डिसिल्वा सहित विभिन्न समितियों के सदस्य शामिल हुये।
