राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0
971fa55d-e0a5-44c7-aeaa-359fe86002fb

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गढ़वा:-जिला परिवहन कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 15 जनवरी 2024 से 14 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। जिसके तहत आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ जिले भर में घूम-घूम कर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा। जिससे लोगों में यातायात नियमों के प्रति जानकारी का अभाव न रहे एवं वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। इस दौरान उपायुक्त ने आमजनों से अपील किया कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का आवश्यक रूप से पालन करें। मोटरसाइकिल चलते समय हेलमेट आवश्य पहने वहीं चार पहिया या उससे अधिक के वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने समेत अन्य सभी यातायात नियमों का पालन करें। जिससे सड़क दुर्घटना जैसी आअत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी-सह-गोपनीय शाखा पदाधिकारी धीरज प्रकाश समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *