कस्तूरबा बालिका विद्यालय स्टूडेंट काउंसलिंग एंड इंटरेक्शन प्रोग्राम का अयोजन किया गया

0
8ed770a3-b352-47bc-ba76-b95b0de90a90

कस्तूरबा बालिका विद्यालय स्टूडेंट काउंसलिंग एंड इंटरेक्शन प्रोग्राम का अयोजन किया गया

विद्यालय में नियमित उपस्थिति ही विद्यार्थियों का कैरियर संवारने का काम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस कस्तूरबा बालिका विद्यालय चैनपुर में कल आयोजित स्टूडेंट काउंसलिंग एंड इंटरेक्शन प्रोग्राम को संबोधित करते हुए आईएस प्रशिक्षु रवि कुमार ने यह बातें कहीं । कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं के अभिभावकों से उन्होंने कहा कि अभिभावक यह मत सोचें कि उनके बच्चों की स्कूल में चार-पांच दिन की अनुपस्थिति से कोई अंतर नहीं पड़ता है, पढ़ाई एक सतत प्रक्रिया है अनुपस्थित रहने पर विद्यार्थियों को आगे का पाठ समझने में परेशानी होती है । जिससे उनका करियर प्रभावित होता है, उन्होंने कहा कि अभिभावक ये सुनिश्चित करें कि स्कूल खुलते ही अपने बच्चों को स्कूल भेजें ।
अपने संबोधन में स्कूल की वार्डन रानी कुमारी ने कहा कि चैनपुर कस्तूरबा के स्कूल आफ एक्सीडेंट्स बन जाने एवं सीबीएसई बोर्ड से मान्यता मिल जाने के बाद इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई शुरू कर दी गई है अब चैनपुर प्रखंड की बालिकाओं को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई के लिए ऊंची फी देकर प्राइवेट स्कूल में नहीं जाना पड़ेगा, छात्राएं निःशुल्क कस्तूरबा बालिका विद्यालय में इंग्लिश मीडियम में शिक्षा ग्रहण कर सकती हैं । कार्यक्रम की उद्घोषणा एवं एंकरिंग शिक्षिका फूलमानी बाड़ा ने किया । दिन भर चले कार्यक्रम की गतिविधियों को संचालित करने में जिला समाहरणालय से आए पदाधिकारी नाजरीन खान, पुर लाइवलीहुड शुभम कुमार, विक्की सिंह, रोहित, आभांशी दीक्षित तथा अलविन थॉमस ने अहम भूमिका निभाई । स्कूल की छात्राओं ने लिसनिंग एक्टिविटी, एयरप्लेन बिल्डिंग, टावर कंस्ट्रक्शन, एटलस रीडिंग, स्टोरी बिल्डिंग तथा स्पीच कंपटीशन आदि मनोरंजक गतिविधियों में भी भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *