11 जनवरी से किसान जनता पार्टी का गांडेय विधान सभा क्षेत्र में जन सहयोग एवं न्याय याचना यात्रा

0
9d715320-e8df-4b6d-9381-fb21966180ea

11 जनवरी से किसान जनता पार्टी का गांडेय विधान सभा क्षेत्र में जन सहयोग एवं न्याय याचना यात्रा

गिरिडीह:- किसान जनता पार्टी के जन सहयोग एवं न्याय याचना यात्रा के दौरान गांडेय विधान सभा क्षेत्र में होने वाले सभा का स्थान एवं तिथि को निर्धारित करने और तीसरी अंचल के लिए कमिटी के पदाधिकारी का चयन करने हेतू आज किसान जनता पार्टी की एक बैठक जिला अध्यक्ष श्यामू बासके की अध्यक्षता में झंडा मैदान गिरिडीह में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमिटी के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि किसान जनता पार्टी के लोगों को इस बार संकल्प लेना है कि इस बार के चुनाव में जाति धर्म को चुनावी मुद्दा बनने से रोकने के लिए अपनी सारी शक्ति झोंक देना है और हरेक जनता का जो उसका निजी एवं सार्वजनिक समस्या है उसे चुनावी मुद्दा बनाना है। जन सहयोग एवं न्याय याचना यात्रा का मूल उद्देश्य जनता की समस्या को एक ही लिस्ट में नंबरिंग करते हुए सूचीबद्ध करना है और सरकार एवं प्रशासन से जनता के उन समस्याओं को चुनाव से पूर्व पूरा करने का मांग करना है यदि मांग पूरा नहीं होता है तो जनता से न्याय का याचना करते हुए यह कहना है कि वे सत्ताधारी दल के पक्ष में मतदान नहीं करें। गांडेय विधान सभा में सबसे पहले चुनाव की संभावना को देखते हुए पार्टी ने 11 जनवरी को गांडेय प्रखंड के गांडेय, ढाकोडीह एवं मोहनडीह तथा 12 जनवरी को बेंगाबाद प्रखंड के अमजो, दुर्गापुर एवं फिटकोरिया में सभा करने का निर्णय लिया। तीसरी अंचल के लिए एक 15 सदस्यीय कमिटी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया जिसमें नीलम कुमारी को अध्यक्ष, रघु मुर्मू को महासचिव, सुनीता मरांडी को उपाध्यक्ष, तालो हेंब्रम को कार्यकारी अध्यक्ष, बेदमिया देवी को सचिव, चमेली देवी को संगठन सचिव, ललिया देवी को कार्यालय सचिव, सरिता मरांडी को संयोजक, वीना बासके को उप संयोजक, बड़की टुडू को प्रवक्ता, पानो हेमब्रम को कोषाध्यक्ष, मंजू सोरेन को संरक्षक एवं बसिया टुडू, जोशिल मरांडी और अकली हंसदा को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। बैठक का संचालन खुशबू देवी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार ने किया। बैठक में दासो मुर्मू, सामू हेंब्रम, संचित कुमार, भागीरथ राय, गंगाधर यादव, कुदरत अली, जोगेश्वर ठाकुर, नबी अंसारी, संतोष बास्के, टिपन ठाकुर, महादेव विश्वकर्मा, सनातन तिवारी, शुकुल नारायण देव, घनश्याम पंडित, छत्रधारी सिंह, धनेश्वर महतो, बैजून मुर्मू, गोने टुडू, नुनूलाल मुर्मू, संगीता मरांडी, सुमनि सोरेन, अविनाश मरांडी सहित सहित सैकड़ों की संख्या में किसान जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *