श्रीराम का अक्षत लेकर गिरिडीह के हर घर तक पहुंच रहे राम भक्त

0
d91bbd77-a5db-4288-b1b0-e292c6bee582

श्रीराम का अक्षत लेकर गिरिडीह के हर घर तक पहुंच रहे राम भक्त

गिरिडीह:- श्रीराम की नगरी अयोध्या से अक्षत का गिरिडीह शहरी क्षेत्र में वितरण किया जा है। मंगलवार को भाजपा नेत्री शालिनी वैसखियार ने विश्व हिंदू परिषद् एवम् भाजपा के लोगों के साथ शहरी क्षेत्र के अर्गाघाट, मकतपुर रोड,राजपूत मोहल्ला में भगवान श्रीराम मंदिर में विधि-विधान से पूजित होने के बाद अयोध्या से आए अक्षत को लोगों में वितरित किया गया।

मौके पर शालिनी ने बताया कि बताया कि श्री राम जी के काज को लेकर वे उत्साहित हैं। वो दिन भी याद है जब इसी तरह हर गली मोहल्ले में घूम घूम कर हमने मंदिर निर्माण हेतुलोगों का योगदान एकत्रित किया था और यह भी एक सौभाग्य का दिवस है की हम उसी तरह हर घर में अक्षत और निमंत्रण पहुँचाने की मुहिम में लगे हैं ।नगर के हर वार्ड में प्रभु श्रीराम के अक्षत का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान घर घर पहुंच कर लोगों को अक्षत भेंट किया गया
और 22 जनवरी को दीपावली की तरह उत्सव मनाने की अपील की।

रंजीत सिंह, उत्कर्ष पांडेय,रविन्द्र स्वर्णकार, आशीष रजक, ओम प्रकाश,अशोक केशरी,आदित्य केशरी,सोनू यादव,आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *