एलआईसी की जपला सेटेलाइट शाखा में शुरू हुई डिजिटल डिपॉजिट की सुविधा

0
119ffa0c-600d-4758-b1a2-a35430936294

एलआईसी की जपला सेटेलाइट शाखा में शुरू हुई डिजिटल डिपॉजिट की सुविधा

पलामू:भारतीय जीवन बीमा की जपला सेटलाइट शाखा में अब ई-पॉश मशीन के माध्यम से प्रीमियम राशि की डिजिटल डिपॉजिट करने की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है। निगम की इस शाखा में यह कैशलेस सुविधा हो जाने से बीमाधारकों को अब काफी सहूलियत होगी। शाखा प्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि नये वर्ष में निगम ने अपने ग्राहकों के लिए अब कैशलेस की सुविधा चालू कर एक शानदार उपहार प्रदान किया है। श्री गौरव ने कहा कि अब ग्राहक जपला सेटेलाइट शाखा में आकर क्रेडिट कार्ड, एटीएम, पेफ़ोन एवं गूगल पे के माध्यम से अपनी पॉलिसी के लिए ई-पॉश मशीन के माध्यम से निर्धारित राशि जमा कर अपना रसीद ले सकते हैं। पहले बीमाधारकों को एटीएम तथा पेफ़ोन की सुविधा रहते हुए उन्हें बैंक से पैसा निकालकर तब एलआईसी कार्यालय में जमा करना पड़ता था,जिसके एवज में उन्हें रसीद निर्गत किया जाता था। लेकिन अब डिजिटल डिपॉजिट की सुविधा प्रदान होने से ग्राहकों में विश्वास जगा है। समय पर एलआईसी में पैसा जमा करने से उनका रिस्क कवर बरकरार रहता है और इससे समय की भी बचत होती है। इसका महत्वपूर्ण लाभ यह है कि दूर दराज से नकद पैसा लेकर आने में अब ग्राहकों को असुरक्षित महसूस नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अपने बीमाधारकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के प्रति एलआईसी काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ग्राहक को कोई परेशानी हो तो वह शाखा में उनसे मिलकर अपनी समस्या का निदान करा सकते हैं। आज के दौर में भारतीय जीवन बीमा निगम अन्य बीमा कंपनियों से बेहतर सेवा प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *