18 वर्षीय युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या..

0
download (4)

18 वर्षीय युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

 

माडा थाना क्षेत्र के ग्राम ढेंका निवासी राहुल साकेत ने अज्ञात कारणों से पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जैसे ही यह सूचना परिजनों को मिली तो परिजनों में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार माडा थाना क्षेत्र के ग्राम ढेका निवासी राहुल साकेत पिता शिव नारायण साकेत उम्र 18 वर्ष घर से लगभग 50 मीटर दूर पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली तो माडा थाना प्रभारी ने टीम भेज कर शव को कब्जे में ले लिया और जांच में जुटी रही। हालांकि अभी तक युवक के फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *