गाड़ियों का पहिये गए थम, चालक आक्रोषित

0
29da0fb5-aa58-4c5c-beca-9785c1c3021d

गाड़ियों का पहिये गए थम, चालक आक्रोषित

वाहनों का लगा ब्रेक से पेट्रोल पंप घाटे में

चतरा : जिले के सभी सड़कों पर वाहनों की कतार लगी हुई है। वहीं चालको में आक्रोश है। यातायात बिल्कुल ठप है। यह मामला देश भर के चालकों ने तीन दिवसीय चक्का जाम किया है। कहा है कि सरकार अविलंब कानून वापस लें अन्यथा अब कोई चालक कोई वाहन नहीं चलाएगा। चुकी चालकों का वेतन महज 5 से 8 हजार होता है वर्तमान में सरकार के द्वारा बनाए गए कानून में दुर्घटना पर 10 वर्ष का सजा और 5 लाख का जुर्माना ।वैसे में यह दोहरी नीति नहीं चलेगा। एक तो केंद्र सरकार लोगों को नोकरी नहीं दे रही है गरीब बेरोजगार है। शिक्षित युवक नोकरी के तलास में दर दर भटक रहा है। वहीं इस तरह कानून बना सरकार केवल लोगों को मूर्ख बना रही है। ना फैक्ट्री ना उद्योग बस मात्र मंदिर मस्जिद एवं नाम बलना एवं पुराने कानूनों को अपनी जायदाद समझ तोर मरोड़ कर अपना उल्लू सीधा करने में लगीं है। जब तक सरकार बनाए गए यह काला कानून को वापस नहीं लेगी कोई चालक वापस वाहनों में नहीं आएवेंगे। इधर जहां तहां सड़को पर चालक गाड़ी खड़ा कर अपने अपने घर चले जाने से एक तरफ सड़क जाम हो गई है तो दुशरी तरफ वाहन मालिकों को वाहनों में चोरी का डर सता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *