एसडीओ ने किया पीडीएस दुकान का निरीक्षण,

0
88143132-75d1-4cf1-ad9d-e555ab688c91

एसडीओ ने किया पीडीएस दुकान का निरीक्षण

सिमरिया : पदभार ग्रहण करने के साथ हीं नवपदस्थापित एसडीओ सन्नी राज एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को एसडीओ अचानक बारा गांव पहुंचे और गांव के पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदार को काम के प्रति जवाबदेह बनाने और दुकान का संचालन नियमानुकूल करने का निर्देश दिया। एसडीओ ने लाभुकों को पूरा अनाज देने का भी निर्देश दिया। उन्होंने डीलरों को चेताया कि कहीं से भी अनाज की कटौती अथवा कम वितरण की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। एसडीओ ने लाभुकों को भी समय से और पूरा अनाज लेने को कहा। साथ हीं मशीन से निकला पर्ची अवश्य लेने को कहा। आगे कहा कि जो डीलर मशीन द्वारा निकला पर्ची तथा कम अनाज देता है तो लाभुक अनुमण्डल कार्यालय में आवेदन के सहित शिकायत करें। उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। तेज तरार व सख्त एसडीओ के इस तरह एक्शन मोड़ में कार्रवाई से डीलरों में बेचैनी व हड़कम्प मचा हुआ है। वहीं डीलर संघ के अध्यक्ष एवं सचिव को रातों की नींद हराम हो रही है। चुकी प्रत्येक डीलरों से प्रति क्विंटल 25 या 30 रुपये की भरोटी कर भ्रष्ट लोगों को प्रसाद चढ़ाया जाता था और अपना कुछ खाता बही भी अपडेट किया जाता था। दुशरी तरफ एसडीओ के तेवर और कार्रवाई से अनुमण्डल कर्मियों में दहशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *