पिकनिक का पल बेहद सुखद, मनोरंजक के साथ  ज्ञान से भी होता है परिपूर्ण —अविनाश देव

0
6b16c9df-0ba7-45f6-b9ed-ce3d0ac4853b

पिकनिक का पल बेहद सुखद, मनोरंजक के साथ  ज्ञान से भी होता है परिपूर्ण —अविनाश देव

संत मरियम के शिक्षकों ने पिकनिक का उठाया आनंद

मेदिनीनगर:आज के बदलते दौर एवं भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनों के साथ कुछ वक्त बिताना तो दूर की बात है। लोगों को अपने लिए भी वक्त निकालना मुश्किल होते जा रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए संत मरियम स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव के दिशा निर्देश अधीन शिक्षकों के साथ कुछ यादगार पल व उनके हंसमुख व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रधानाध्यापक कुमार आदर्श के नेतृत्व में शुक्रवार को कजरी कोयल नदी के तट पर स्कूल के सभी शिक्षकों के लिए एक पिकनिक पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ो शिक्षकों ने अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त उठाने के साथ-साथ कई खेल जैसे वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, कैरम बोर्ड, कबड्डी, डांसिंग का भी भरपूर आनंद उठाया। साथ ही इस गेम में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को कैश प्राइज भी वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित श्री देव ने कहा की स्कूल पिकनिक सदैव ही रोमांचित करता है।
ये वो समय होता है जो हमारी स्मृतियों में हमेशा ताजा रहता है।
प्रकृति की सैर करना पिकनिक के सबसे रोमांचक हिस्से का समय है ,पिकनिक अपने संत मरियम परिवार के साथ बिताये सबसे मनोरंजक और यादगार लम्हों में से एक है। साथ ही साथ इन्होंने कहा कि पिकनिक का आनंद लेने के बाद, हम नए ऊर्जा से भर जाते हैं और हम जीवन के नए सिरे की शुरुआत करते हैं यह बेहद सुखद, मनोरंजक और ज्ञान से परिपूर्ण होता है। मौके पर उपस्थित स्कूल के प्रधानाचार्य कुमार आदर्श, छात्रावास प्रभारी उत्कर्ष देव उप प्राचार्य एस बी शाहा के साथ-साथ सभी शिक्षक गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *