झारखण्ड सरकार के आज पुरे चार साल, जनता के साथ जबरदस्त विश्वासघात—सतीश कुमार

0
ee16f6b4-413b-47e5-8ff0-5a8fb8b6df13

झारखण्ड सरकार के आज पुरे चार साल, जनता के साथ जबरदस्त विश्वासघात—सतीश कुमार

हेमन्त सोरेन सरकार पुरे चार साल मे झारखंड को कलंकित किया है। लुट झुठ भ्रष्टाचार भुखमरी अपराध की मिसाल कायम की है। झामुमो ने चुनावी घोषणा पत्र में जो जनता से वादा किया था एक भी वादा पूरा नहीं किया। नौजवानों के साथ छल, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़, महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़, मजदूर किसानों के साथ ड्रामा, आंगनबाड़ी, पारा शिक्षक, मनरेगा कर्मचारियों व सभी तरह के कन्टेन्ट कर्मी के अरमानों के साथ नौटंकी युपीए गठबंधन सरकार के पहचान बन गई हैं।
पिछड़ा वर्ग को आरक्षण, खतियान अधारित नियोजन व स्थानीय निती, 3लाख का आवास, शिक्षित बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं का सशक्तीकरण, अस्थायी कर्मियों को स्थायीकरण, 5 लाख युवाओं को रोजगार, महिलाओं को रसोई भत्ता। झुठ का पुलिंदा से एक भी काम नहीं किया। अगर कोई काम सरकार ने किया है तो लुट और झुठ का सिरमौर युपीए ठगबंधन का नाम बदल कर इन्डिया ठगबंधन रख लिया है। राज्य में अपराधियों का बोलबाला बढ गया है, बालू, खनिज पदार्थों व वनोपज की लुट धडल्ले से जारी है। झारखण्डी बिर योद्धा व महापुरुषों के सम्मान से खिलवाड़ हेमंत सोरेन सरकार की नियति बन गई है। मेदनीनगर में राजा मेदनीराय व निलाम्बर पिताम्बर की प्रतिमा को जे सी बी लगा कर तोडवा देना व आन्दोलनरत आदिवासी युवको व राजनीतिक कार्यकर्ता पर मुकदमा दायर करना इस सरकार की मंशा झलकती है।
आज आजसू पार्टी सरकार के चार साल पुरा होने पर राज्य में बिश्वासघात दिवस मना कर झारखण्ड सरकार को बेनकाब कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *